मुबंई इंडियंस के शाहरुख खान हैं सूर्यकुमार यादव: हरभजन सिंह
भारत के पूर्व ऑफ-स्पिनर हरभजन सिंह ने मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव को उनके एक मैच में 'मैं हूं ना' वाले इशारे का ज़िक्र कर फ्रैंचाइज़ी का शाहरुख खान बताया है। उन्होंने कहा, "जब वो आए थे तब काफी मोटे थे लेकिन पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने अपना वज़न कम किया और अपने गेम पर काफी मेहनत की है।"