मुश्फिकुर रहीम ने बांग्लादेश के एशिया कप से बाहर होने के बाद टी20I क्रिकेट से लिया संन्यास

बांग्लादेश के लिए दूसरे सर्वाधिक टी20I मैच खेलने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज़ मुश्फिकुर रहीम ने टी20 विश्व कप से पहले टी20I क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। गौरतलब है, 1 सितंबर को श्रीलंका ने बांग्लादेश को हराकर एशिया कप-2022 से बाहर कर दिया था। रहीम ने ट्वीट किया, "मैं टेस्ट और वनडे पर ध्यान देना चाहता हूं...मौका मिलने पर...फ्रैंचाइज़ी लीग भी खेलूंगा।"