पूर्व भारतीय पेसर आर.पी. सिंह ने गौतम गंभीर के लखनऊ आईपीएल टीम का मेंटर बनने के बाद ट्वीट किया है, "गौतम अब नहीं दिखेंगे 'गंभीर'....क्योंकि मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं।" उन्होंने लिखा, "2 बार के विश्व कप विजेता और 2 बार के आईपीएल चैंपियन...लखनऊ टीम के मेंटर के रूप में उनकी नई भूमिका पर मुझे पूरा भरोसा है।"