मुस्तफिज़ुर रहमान को धोनी ने भेंट की साइन की हुई जर्सी, उन्होंने तस्वीर शेयर कर लिखा नोट

ज़िम्बाब्वे के खिलाफ मैच खेलने बांग्लादेश लौट चुके सीएसके के पेसर मुस्तफिज़ुर रहमान ने 'X' पर एमएस धोनी के साथ एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "सब कुछ के लिए शुक्रिया माही भाई...आप जैसे लेजेंड के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना खास था।" तस्वीर में मुस्तफिज़ुर को धोनी सीएसके की 7 नंबर की जर्सी भेंट करते हुए नज़र आए।