चेन्नई के बिज़नेसमैन अब्दुल गनी और उनकी पत्नी सुबीना बानो ने आंध्र प्रदेश के तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम को ₹1.02 करोड़ का दान दिया है। इनमें से ₹15 लाख भक्तों को भोजन कराने वाले श्री वेंकटेश्वर अन्नप्रसादम ट्रस्ट को जाएंगे जबकि बचे हुए ₹87 लाख श्री पद्मावती गेस्ट हाउस की रसोई के फर्नीचर व अन्य सामान के लिए दिए गए हैं।