मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने स्कूलों में 'सूर्य नमस्कार' कार्यक्रम के आयोजन का किया विरोध

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर 1-7 जनवरी के बीच स्कूलों में 'सूर्य नमस्कार' कार्यक्रम आयोजित करने के सरकार के निर्देश का मंगलवार को विरोध किया। बकौल बोर्ड, "सरकार 'सूर्य नमस्कार' के प्रस्तावित कार्यक्रम से बचे...मुस्लिम छात्र-छात्राएं ऐसे कार्यक्रमों में सम्मलित ना हों...यह सूर्य पूजा का एक रूप है...इस्लाम इसकी अनुमति नहीं देता।"