मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें अपलोड करने के लिए 30 ट्विटर हैंडल इस्तेमाल हुए: पुलिस

दिल्ली पुलिस ने 'सुल्ली डील्स' मामले में कहा है कि मुस्लिम महिलाओं की कथित 'नीलामी' के लिए उनकी छेड़छाड़ की गईं तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड करने के लिए 30 ट्विटर हैंडल का दुरुपयोग किया गया। इसके अलावा पुलिस ने कहा कि मामले में गिरफ्तार ओंकारेश्वर ठाकुर के समूह के अन्य लोगों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।