मुस्लिम महिलाओं को निशाना बनाने वाले 'बुल्ली बाई' ऐप का 'क्रिएटर व मुख्य साज़िशकर्ता' कौन है?

दिल्ली पुलिस ने बताया है कि असम से गिरफ्तार 'बुल्ली बाई' ऐप का क्रिएटर व मुख्य साज़िशकर्ता नीरज बिश्नोई (20) जोरहाट के दिगंबर इलाके का निवासी है। दिल्ली पुलिस के इंटेलिजेंस फ्यूज़न एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशन्स के अनुसार, बिश्नोई भोपाल स्थित वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में बी.टेक. का छात्र है। इस ऐप के ज़रिए मुस्लिम महिलाओं को निशाना बनाया गया था।