मुस्लिम महिलाओं को यूपी में रेप की धमकी देने वाला हिंदू महंत बजरंग मुनि गिरफ्तार
पुलिस ने सीतापुर (उत्तर प्रदेश) में एक मस्जिद के बाहर मुस्लिम महिलाओं को रेप की धमकी देने वाले बजरंग मुनि नामक हिंदू महंत को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। वीडियो वायरल होने पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने महंत के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने कहा, "कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।"