inshorts

मुस्लिम यूट्यूबर गायिका ने गाया 'हर हर शंभू' भजन, कहा- कलाकार का कोई धर्म नहीं होता

उत्तर प्रदेश की यूट्यूबर गायिका फरमानी नाज़ ने 'हर हर शंभू' भजन गाते हुए अपना वीडियो कुछ दिन पहले यूट्यूब पर अपलोड किया था। कुछ मुस्लिम धर्मगुरुओं ने इसे लेकर आपत्ति जताई है और मौलाना मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि इस्लाम में गाना-नाचना वर्जित है। वहीं, नाज़ ने कहा, "कलाकार का कोई धर्म नहीं होता...मैं कव्वाली भी गाती हूं।"