मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने उदयपुर में दर्ज़ी की हत्या के दोषियों को मौत की सज़ा देने की मांग की

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने उदयपुर में दो लोगों द्वारा दर्ज़ी की हत्या किए जाने की निंदा की है। मंच ने दोषियों को मौत की सज़ा देने की मांग करते हुए कहा कि ये दोषी किसी आतंकवादी और शैतान से कम नहीं हैं। बकौल मंच, सरकार को इस मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करना चाहिए।