मुस्लिमों ने दिया था 'भारत माता की जय' व ‘जय हिंद’ का नारा, क्या संघ इन्हें त्याग देगा?: विजयन
केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने कहा है कि सबसे पहले ‘भारत माता की जय’ का नारा अज़ीमुल्ला खान और ‘जय हिंद’ का नारा आबिद हसन नामक शख्स ने दिया था। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों द्वारा ये नारे दिए जाने के कारण संघ के लोग इसका इस्तेमाल करना बंद करेंगे या नहीं यह उन्हें नहीं पता है।