मुज़फ्फरनगर दंगों के दौरान महिला से गैंगरेप करने वाले 2 लोगों को हुई 20-20 साल की जेल

मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) की एक अदालत ने ज़िले में 2013 में हुए दंगों के दौरान एक महिला से गैंगरेप के मामले में मंगलवार को 2 लोगों को दोषी करार देते हुए उन्हें 20-20 साल जेल की सज़ा सुनाई। कोर्ट ने दोनों पर ₹15,000-₹15,000 का जुर्माना भी लगाया है। मामले के एक आरोपी की सुनवाई के दौरान मौत हो गई थी।