मूडीज़ ने पाकिस्तान की रेटिंग घटाकर की 'सीएए3', आउटलुक को नेगेटिव से स्टेबल किया

ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज़ इन्वेस्टर्स सर्विस ने पाकिस्तान सरकार की स्थानीय और विदेशी मुद्रा जारी करने वाली एजेंसी और सीनियर अनसिक्योर्ड डेट रेटिंग को 'सीएए1' से घटाकर 'सीएए3' कर दिया है। इसके अलावा मूडीज़ ने पाकिस्तान के आउटलुक को 'नेगेटिव से स्टेबल' कर दिया है। फरवरी की शुरुआत में पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर $2.9 बिलियन रह गया था।