मूसेवाला की हत्या में इस्तेमाल हथियार को पाकिस्तानी शख्स ने कराया था उपलब्ध: रिपोर्ट

एनआईए के अधिकारियों के हवाले से 'हिन्दुस्तान टाइम्स' ने बताया है कि दुबई में रहने वाले पाकिस्तानी हथियार सप्लायर हामिद ने पिछले साल पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में इस्तेमाल हुए हथियारों को उपलब्ध कराया था। रिपोर्ट के मुताबिक, हामिद ने मूसेवाला की हत्या से पहले दुबई में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के साथी शाहबाज अंसारी से मुलाकात की थी।