पंजाब पुलिस ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल जग्गू भगवानपुरिया गैंग के दो मुख्य शूटर्स को शुक्रवार को अमृतसर से गिरफ्तार किया। बकौल पुलिस, गिरफ्तार किए गए शूटर्स मंदीप और मनप्रीत हत्या व डकैती के कई मामलों में भी वांछित थे। इस मामले में अब तक पुलिस करीब 23 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।