मूसेवाला हत्याकांड में शामिल छठा शूटर व उसके 2 साथी बंगाल-नेपाल सीमा के पास से हुए अरेस्ट

पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के छठे शूटर दीपक मुंडी को उसके दो साथियों के साथ पश्चिम बंगाल-नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार किया है। पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने बताया, "दीपक बोलेरो मॉड्यूल में शूटर था...जबकि कपिल पंडित और राजिंदर ने हथियार समेत अन्य सहायता की थी।"