inshorts

मृत घोषित होने के बाद शवगृह के फ्रीज़र में ज़िंदा मिले शख्स की यूपी में इलाज के दौरान मौत

मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) में शवगृह के फ्रीज़र में 7 घंटे बिताने के बाद ज़िंदा मिले 40-वर्षीय शख्स की मंगलवार को मेरठ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान श्रीकेश कुमार के रूप में हुई है। इससे पहले, श्रीकेश को मुरादाबाद ज़िले के एक सरकारी डॉक्टर ने गलती से मृत घोषित कर दिया था।