inshorts

मृत समझे गए 26/11 हमले के साज़िशकर्ता को पाकिस्तान में किया गया गिरफ्तार: रिपोर्ट्स

बकौल रिपोर्ट्स, पाकिस्तान ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मुख्य साज़िशकर्ता साजिद मीर को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी को पाकिस्तान द्वारा एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट से बाहर निकलने की कोशिश माना जा रहा है। पाकिस्तान कथित तौर पर कई वर्षों से उसे मृत बताता रहा है और एफबीआई ने उसकी सूचना देने पर $5 मिलियन का इनाम रखा था।