विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने बताया है कि कुवैत में एक इमारत में भीषण आग लगने के कारण मरने वाले लोगों में ज़्यादातर दक्षिण भारत से हैं। उन्होंने कहा, "हम लोग गुरुवार को कुवैत के लिए रवाना होंगे और वहां जाकर स्थिति का जायज़ा लेंगे।" बकौल रॉयटर्स, हादसे में 41 भारतीयों समेत कम-से-कम 49 लोगों की मौत हुई है।