inshorts

मृदुल अग्रवाल को बधाई; कोटा की कोचिंग संस्थाओं ने फिर से श्रेष्ठता सिद्ध की: बिड़ला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने जेईई एडवांस्ड में अब तक के सर्वाधिक 96.6% स्कोर के साथ टॉप करने वाले मृदुल अग्रवाल को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, "राजस्थान के बेटे मृदुल को बधाई...यह सफलता उनके परिश्रम, माता-पिता की प्रार्थनाओं और शिक्षकों के समर्पण का प्रतिफल है।" बकौल बिड़ला, "कोटा की कोचिंग संस्थाओं ने एक बार फिर श्रेष्ठता सिद्ध की।"