मेंटल हेल्थ को लेकर छुट्टियों पर गई इंजीनियर को गूगल ने रात 2 बजे निकाला, उसने लिखा पोस्ट
ऐली नील नामक अमेरिकी इंजीनियर ने लिंक्डइन पर बताया है कि गूगल ने उन्हें रात 2 बजे ईमेल भेजकर नौकरी से निकाल दिया। 2022 में गूगल जॉइन करने वालीं ऐली ने इनसाइडर को बताया कि वह मेंटल हेल्थ को लेकर छुट्टियों पर थीं। गूगल की मेंटल हेल्थ और वेल बीइंग टीम की हेड क्रिस्टिन मास्को को भी हटाया गया था।