एक केस रिपोर्ट के अनुसार, मेक्सिको में एक बच्ची 2-इंच लंबी पूंछ के साथ पैदा हुई थी जिसे बाद में डॉक्टरों ने सर्जरी से हटा दिया है। केस रिपोर्ट में डॉक्टरों ने इंसानों में पूंछ होने को 'बेहद दुर्लभ' बताते हुए कहा, "वह नरम थी। उस पर त्वचा और ठीक-ठाक बाल थे। वह बिना किसी दर्द के...हिल सकती थी।"