मेक्सिको में हीटवेव के कारण मरकर पेड़ों से गिर रहे हैं हाउलर बंदर
मेक्सिको में भीषण हीटवेव के बीच वहां दक्षिण-पूर्व उष्णकटिबंधीय जंगलों में हाउलर बंदर मरकर पेड़ों से गिर रहे हैं। मेक्सिको के पर्यावरण मंत्रालय ने बताया कि हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, कुपोषण और अन्य कारणों से बंदरों की मौत हो रही है। आईयूसीएन रेड लिस्ट में मैंटल्ड हाउलर बंदर को वलनेरेबल (विलुप्त होने का बहुत अधिक खतरा) श्रेणी में रखा गया है।