मेजर ढौंडियाल के शहीद होने के बाद सेना में शामिल हुईं उनकी पत्नी ने लिया उनका अवॉर्ड

शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल की पत्नी लेफ्टिनेंट नितिका कौल ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में अपने पति का मरणोपरांत शौर्य चक्र (भारत का सर्वोच्च वीरता पुरस्कार) ग्रहण किया। लेफ्टिनेंट कौल सेना की वर्दी में अपनी सास के साथ पहुंची थीं। निकिता ने 2020 में चेन्नई में ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकैडमी जॉइन करने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी थी।