मेट गाला में शनैल के ₹24 लाख के 'डॉल बैग' के साथ दिखीं ईशा अंबानी

उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी व बिज़नेसवुमन ईशा अंबानी ने करीब ₹24 लाख के 'डॉल बैग' के साथ मेट गाला 2023 में शिरकत की। इस दौरान ईशा ने काले रंग का वन शोल्डर टोगा गाउन पहना था जिसे फैशन डिज़ाइनर प्रबल गुरुंग ने तैयार किया है। इस साल मेट गाला की थीम 'कार्ल लागरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी' थी।