मेटा में नौकरी पाने के बाद भारत से कनाडा पहुंचा भारतीय, जॉइनिंग के 2 दिन बाद निकाला गया
मेटा में नौकरी पाने के बाद भारत से कनाडा गए एक शख्स को जॉइनिंग के 2 दिन बाद बर्खास्त कर दिया गया। आईआईटी कानपुर से ग्रैजुएट पीड़ित हिमांशु वी. ने लिंक्डइन पर इसकी जानकारी देते हुए कहा, "आगे क्या करूंगा? सच कहूं तो मुझे नहीं पता! आगे के अवसरों की तलाश में हूं।" मेटा ने 11,000+ कर्मचारियों को निकाला है।