गुजरात टाइटंस मेटावर्स पर अपना लोगो लॉन्च करने वाली पहली आईपीएल टीम बन गई है। गुजरात टाइटंस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें हार्दिक पांड्या, आशीष नेहरा और शुबमन गिल के अवतार को लोगो का अनावरण करते हुए देखा जा सकता है। हार्दिक के अवतार ने लोगो के बारे में कहा, "टॉप पर पहुंचना ही हमारा डीएनए है।"