मेट्रो स्टेशन में दिल्ली सीएम को जान से मारने की धमकियां लिखने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार
पुलिस ने बताया है कि दिल्ली के एक मेट्रो स्टेशन में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी वाला संदेश लिखने को लेकर अंकित गोयल नामक 33-वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है। एक मेट्रो स्टेशन में बोर्ड पर धमकी भरा संदेश लिखते हुए गोयल का वीडियो सामने आया है। मामले में जांच जारी है।