मेट्रो स्टेशनों पर केजरीवाल को जान से मारने की धमकियां लिखे जाने को लेकर केस दर्ज
दिल्ली के पटेल नगर व राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने के लिए लिखी गई धमकियों के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस उपायुक्त (मेट्रो) जी राम गोपाल नाइक के मुताबिक, आगे की जांच के लिए राजौरी गार्डन मेट्रो पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।