मेडिकल की पढ़ाई के लिए भारतीयों के बीच लोकप्रिय विकल्प क्यों है यूक्रेन?

यूक्रेन उन भारतीय छात्र-छात्राओं के लिए मेडिकल की पढ़ाई के लिए एक लोकप्रिय विकल्प है जिन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीट नहीं मिलती है या जो निजी कॉलेजों का खर्च नहीं उठा सकते हैं। यूक्रेनी कॉलेजों में दाखिला पाना तुलनात्मक रूप से आसान है। यूक्रेन में मेडिकल कोर्स की सालाना फीस ₹2.5 लाख से ₹5 लाख के बीच है।