केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने मंगलवार को राज्यसभा में बताया कि देशभर में मेडिकल कॉलेजों की संख्या में 2014 से 2021-22 तक 55% की वृद्धि हुई। उन्होंने कहा कि 2014 में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 387 थी जो 2021-22 में 596 हो गई। बकौल पवार, इस दौरान स्नातकोत्तर सीटों की संख्या में 93% की वृद्धि हुई है।