मेडिकल छात्रा का शव मुंबई में घर में लटका मिला; पुलिस को पढ़ाई के दबाव में आत्महत्या का शक

पुलिस ने शनिवार को कहा कि मुंबई में फाइनल इयर की एक मेडिकल छात्रा ने अपने घर पर कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी के मुताबिक, छात्रा ने गुरुवार को उस समय फांसी लगाई जब घर पर कोई नहीं था। पुलिस को आत्महत्या के पीछे छात्रा पर पढ़ाई और बीमारी का दबाव होने का शक है।