मेनिन्जाइटिस फैलाने का कारण बनने वाला स्नेल यूएस काउंटी में दिखा; क्वारंटीन किया गया इलाका

फ्लोरिडा (अमेरिका) की एक काउंटी में विशाल अफ्रीकी लैंड स्नेल दिखने के बाद इलाके को क्वारंटीन किया गया है। यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के अनुसार, ये स्नेल एक पैरासाइट (परजीवी) को फैलाते हैं जो इंसानों और जानवरों में मेनिन्जाइटिस का कारण बनता है। बकौल डिपार्टमेंट, ये लगभग 8-इंच लंबे हो सकते हैं और व्यास में 5-इंच तक फैल सकते हैं।