मेरठ में रैपिड रेल के निर्माणाधीन स्टेशन का स्लैब गिरा, मलबे में दबने से 8 मज़दूर हुए घायल

मेरठ (उत्तर प्रदेश) में सोमवार तड़के रैपिड रेल के निर्माणाधीन शताब्दीनगर स्टेशन का स्लैब गिर गया जिसके मलबे में दबकर 8 मज़दूर घायल हो गए। बकौल रिपोर्ट्स, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां 3 मज़दूरों की हालत गंभीर है। खबर के अनुसार, घटना के समय क्रेन के ज़रिए ऊपर मौजूद मज़दूरों तक सरिया पहुंचाया जा रहा था।