मेरा करियर 17 वर्ष की उम्र में शुरू होकर 30 में खत्म हुआ, बीसीसीआई ने साथ दिया: शास्त्री
बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री को सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया है। रवि शास्त्री ने कहा, "मेरा क्रिकेट करियर 17 वर्ष की उम्र में शुरू हुआ और 30 वर्ष की उम्र में खत्म हो गया।" उन्होंने कहा, "बीसीसीआई मेरे क्रिकेट करियर के दौरान मेरा अभिभावक था। उसने मुझे सही रास्ते दिखाए।"