नोएडा में महिला से बदसलूकी को लेकर गिरफ्तार किए गए श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने कहा है, “मेरा परिवार आज जो कुछ भी झेल रहा है उसके ज़िम्मेदार बीजेपी सांसद महेश शर्मा हैं।” उन्होंने कहा, “मेरे परिवार को आज सबसे बड़ा खतरा महेश शर्मा से है।” उन्होंने महेश शर्मा पर त्यागी समाज को तोड़ने का आरोप भी लगाया।