मेरा मन कर रहा था कि पीली जर्सी पहनकर चुपचाप स्टेडियम चला जाऊं: कमेंट्री डेब्यू पर रैना

सुरेश रैना ने सीएसके-केकेआर के बीच आईपीएल 2022 के पहले मैच में कमेंट्री डेब्यू किया। उन्होंने प्री-मैच शो में कहा कि जब वह फैन बस से वानखेड़े स्टेडियम से गुज़र रहे थे तो उन्हें पीली जर्सी पहनकर चुपचाप स्टेडियम में घुसने का मन किया। गौरतलब है, रैना आईपीएल नीलामी में नहीं बिके थे और उनका बेस प्राइस ₹2 करोड़ था।