कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 में स्वर्ण पदक जीतने वाले रेसलर रवि दहिया ने कहा, "मेरा तात्कालिक लक्ष्य विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने का है।" बकौल रवि, खिलाड़ी के रूप में उनका एकमात्र उद्देश्य अपने देश का नाम रोशन करना है। रवि फिलहाल 10-सितंबर से बेलग्रेड में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए रूस में प्रशिक्षण ले रहे हैं।