मेरा सबसे अच्छा और अंतिम ऑफर: $43 अरब में ट्विटर खरीदने की पेशकश कर मस्क
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर के चेयरमैन ब्रेट टेलर को लिखे पत्र में ट्विटर को $43 अरब में खरीदने की पेशकश को उनका 'सबसे अच्छा और अंतिम ऑफर' बताया। 9%+ हिस्सेदारी के साथ ट्विटर के सबसे बड़े शेयरधारक मस्क ने कहा, "अगर यह स्वीकार नहीं है तो मुझे बतौर शेयरधारक अपनी पोज़ीशन पर विचार करने की ज़रूरत होगी।"