ऑल-राउंडर शार्दुल ठाकुर ने ओवल टेस्ट में अपने प्रदर्शन को लेकर कहा है कि वह चाहते थे कि इस मैच में वह अपना प्रभाव डालें। उन्होंने कहा, "मुझे खुशी है कि मैंने टीम के लिए इस मैच में 100 से ज़्यादा रन बनाए और 3 विकेट भी लिए...मेरा हमेशा से मानना रहा है कि मुझमें बल्लेबाज़ी करने की क्षमता है।"