मेरी बहन का आत्मविश्वास अद्भुत है: रोहिणी द्वारा पिता लालू को किडनी देने पर तेजस्वी

बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बहन रोहिणी आचार्य द्वारा पिता लालू प्रसाद यादव को अपनी किडनी डोनेट करने पर कहा है, "ऑपरेशन के बाद मेरी बहन का आत्मविश्वास अलौकिक, अपूर्व और अद्भुत है।" उन्होंने ट्वीट किया, "मेरी बहन रोहिणी ने अटूट प्रेम, असीम त्याग और...अकल्पनीय पारिवारिक मूल्यों की जो अनूठी मिसाल कायम की है वह अवर्णनीय व अविस्मरणीय है।"