inshorts

मेरे आसपास मौजूद रहने वाले दर्जनों कर्मचारियों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है: पुतिन

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि उनके आसपास मौजूद रहने वाले दर्जनों कर्मचारियों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसके चलते वह 'कुछ दिन' आइसोलेशन में रहेंगे। हालांकि, पुतिन की कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्हें स्पूतनिक वी टीके की दो खुराक लग चुकी हैं और सरकारी प्रवक्ता ने बताया है कि राष्ट्रपति स्वस्थ हैं।