यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान की घोषणा को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेश ने 'अपने कार्यकाल का सबसे दुखद क्षण' बताया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा परिषद की बैठक में राष्ट्रपति पुतिन से यूक्रेन पर हमला न करने की अपील की जा रही थी पर बैठक के दौरान ही पुतिन ने डोनबास में सैन्य अभियान की घोषणा कर दी।