मेरे क्लब को दिल्ली के कॉलेज से बाहर किए जाने का नोटिस मिलने पर बहुत दुख हुआ: ऋषभ पंत
दिल्ली के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज द्वारा सोनेट क्रिकेट क्लब संग संबंध खत्म करने पर क्रिकेटर ऋषभ पंत ने कहा है, "मेरे क्लब से कई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर निकले हैं, उसे वेंकटेश्वर कॉलेज से बाहर किए जाने का नोटिस मिलने पर बहुत दुख हुआ।" उन्होंने कहा, "यह हम सब के लिए घर जैसा है।" बकौल पंत, कॉलेज अपने फैसले पर पुनर्विचार करे।