मेरे खिलाफ सभी आरोप बेबुनियाद, 'राजनीतिक फुटबॉल' बनकर रह गया हूं: मेहुल चौकसी
पीएनबी बैंक घोटाले के आरोपी भगोड़े मेहुल चौकसी ने 'बिज़नेस स्टैंडर्ड' को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि उनपर लगे सभी आरोप फर्ज़ी व बेबुनियाद हैं और वह राजनीतिक फुटबॉल बनकर रह गए हैं। चौकसी ने कहा, ''जबसे मैंने भारत छोड़ा है...मैं मामलों से अपना नाम हटाने के लिए बेहद उत्सुक हूं क्योंकि भारत में मैं एक इज़्ज़तदार आदमी हूं।''