inshorts

मेरे चेहरे पर जूतों के निशान तब के हैं जब तालिबान के लड़ाकों ने मुझे लात मारी थी: पत्रकार

अफगानिस्तान में महिलाओं के प्रदर्शन को कवर करते समय तालिबान के लड़ाकों द्वारा पीटे जाने के बाद पत्रकार ताकी दरयाबी ने कहा है, "मेरे चेहरे पर जूतों के निशान तब के हैं जब उन्होंने मेरे चेहरे पर लात मारी थी।" बकौल दरयाबी, 8 लड़ाकों ने डंडों और रबड़ से उन्हें पीटा। उनके शरीर पर ज़ख्मों की तस्वीरें सामने आई हैं।