inshorts

मेरे जीवन की सबसे अच्छी यात्रा: दुनिया के पहले ऑल-सिविलियन अंतरिक्ष मिशन की पायलट

3 दिन की अंतरिक्ष यात्रा के बाद धरती पर सुरक्षित लौटे दुनिया के पहले ऑल-सिविलियन अंतरिक्ष मिशन 'इन्सपिरेशन-4' की पायलट सायन प्रॉक्टर ने कहा है कि यह उनके जीवन की "सबसे अच्छी यात्रा" थी। 51-वर्षीय जूलॉजी प्रोफेसर प्रॉक्टर मिशन कमांडर जेरेड आइज़ैकमैन के साथ मिशन पायलट थीं। उन्होंने ट्विटर पर कहा, "हमने कर दिखाया। शुक्रिया स्पेसX, एलन मस्क।"