दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने मंगलवार को ट्वीट किया, "मेरे ट्वीट्स को रोका जा रहा है।" वहीं, उन्होंने ट्विटर और उसके सीईओ पराग अग्रवाल को टैग कर इस समस्या को ठीक करने के लिए कहा। मंगलवार को ही ट्विटर के शेयरहोल्डर्स ने कंपनी को $44 बिलियन में खरीदने के मस्क के ऑफर को अपनी मंज़ूरी दी थी।