मेरे दाहिने हाथ पर खुद से पहुंचाई गई चोट देख सकते हैं, आत्महत्या के विचार आते थे: किर्योस

ऑस्ट्रेलियाई टेनिस खिलाड़ी निक किर्योस ने अपने जीवन के 'सबसे बुरे दौर' में से एक के बारे में इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। उन्होंने अपनी तस्वीर शेयर कर लिखा, "यह 3 साल पहले ऑस्ट्रेलियाई ओपन का है...आप करीब से मेरे दाहिने हाथ पर खुद से पहुंचाई गई चोट देख सकते हैं। मेरे मन में आत्महत्या के विचार आ रहे थे।"